Breaking News

बदायूं में 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में स्काउट गाइड ने दिखाई अदम्य साहस की झलक

Spread the love


बदायूं, संवादाता: वृंदावन कॉलोनी के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में जिले के स्काउट गाइड ने “स्किल ओ रामा” और एडवेंचर प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने अदम्य साहस और कौशल का लोहा मनवाया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न शानदार गैजेट्स का निर्माण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्काउट गाइड के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि युवा शक्ति से ही एक भारत और श्रेष्ठ भारत का निर्माण संभव है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जैन, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रत देव सिंह, राष्ट्रीय मुख्यायुक्त के.के. खंडेलवाल सहित अन्य अतिथियों ने बच्चों के कार्य की प्रशंसा की।

प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह और प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं, प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने जंबूरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे स्काउट और गाइड की तारीफ की।

जंबूरी में डीटीसी सत्यपाल गुप्ता के नेतृत्व में स्किल ओ रामा में स्काउट कुंवरपाल, आकाश, विनीत और शिवम ने हिस्सा लिया। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजिव कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के स्काउट और गाइड ने एडवेंचर में भाग लेकर अदम्य साहस और आत्मविश्वास का परिचय दिया। स्काउट गाइड ने शूटिंग, तीरंदाजी के साथ ही भारतीय सेना के सैनिकों से थल, जल और वायु सेना में प्रयुक्त गन, रायफल, आधुनिक हथियार, तोपों और ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण बच्चों को देश पर आपदा, विपत्ति और आतंकवाद जैसी परिस्थितियों में अपनी शक्ति और सामर्थ्य का सही उपयोग करने में सक्षम बनाएगा।

जंबूरी में नेशनल सिक्योरिटी की जिम्मेदारी संभाल रहे जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने भी स्काउट और गाइड के प्रयासों की सराहना की। मदन लाल इंटर कॉलेज, बिसौली और संविलियन विद्यालय, हर्रायपुर बिसौली के स्काउट गाइड ने जंबूरी में शानदार गैजेट्स का निर्माण किया।

इस अवसर पर शिक्षक कुंवरसेन, उमेश चंद्र, सुदेश चंद्र मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, आशुतोष, कैलाश चंद्र, चंद्र मोहन, आशुतोष शर्मा, श्रेष्ठ जीत आदि भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!