Breaking News

जिलाधिकारी ने तहसील सदर का औचक निरीक्षण कर BLO को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Spread the love

बदायूँ (संवाददाता)

आज जिलाधिकारी ने तहसील सदर, बदायूँ का औचक निरीक्षण कर वर्तमान में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) कार्य की समीक्षा की। निरीक्षण में विधानसभा क्षेत्र 116–शेखूपुर के विभिन्न हिस्सों में तैनात BLO के कार्य की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान भाग संख्या 212 पर तैनात BLO प्रीति रानी (आंगनबाड़ी) और भाग संख्या 401 पर तैनात BLO उमेश (नलकूप चालक) का कार्य सकुशल पूर्ण पाया गया। वहीं, भाग संख्या 44 पर तैनात BLO शारदा यादव (आंगनबाड़ी) और भाग संख्या 102 पर तैनात BLO सर्वेश कुमार (नलकूप अमीन) की कार्य प्रगति उत्कृष्ट पाई गई।

जिलाधिकारी महोदय ने सभी चारों BLO को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और अन्य सभी BLO को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इनसे प्रेरणा लेकर अपना कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करें।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर और तहसीलदार सदर भी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का सफल ऑपरेशन

Spread the love पवन मिश्रा गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी …

error: Content is protected !!