Breaking News

बिल्सी में महाकाल का अलौकिक श्रृंगार, भक्त हुए हर्षित

Spread the love

बिल्सी, संवादाता: नगर के मुख्य बाजार स्थित प्रसिद्ध कुटी मंदिर पर सोमवार की रात महाकाल के भक्तों ने बाबा का अलौकिक श्रृंगार हनुमान जी के स्वरूप में किया। विशेष पूजन-अर्चना के बाद भक्तों ने प्रसाद का वितरण किया।

देर रात तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने हनुमान स्वरूप में सजे बाबा के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं व्यक्त की। मंदिर में विधि-विधान से आरती उतारकर सभी ने बाबा से आशीर्वाद लिया।

श्रद्धालुओं का कहना था कि इस प्रकार का श्रृंगार पहली बार देखने को मिला, जिसकी दिव्यता और आकर्षण ने हर किसी का मन मोह लिया। देर रात तक श्रद्धालु परिवारों के साथ मंदिर पहुंचे और प्रसन्न मन घर लौटे। मंदिर परिसर पूरी तरह आध्यात्मिक और भक्ति भाव से सराबोर रहा।

इधर, अटल चौक के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में भी भक्तों ने महाकाल का श्रृंगार कर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!