Breaking News

राष्ट्रीय जंबूरी में बदायूं के स्काउट-गाइड का परचम, योग व एडवेंचर में दिखा अदम्य साहस

Spread the love


बदायूं। वृंदावन कॉलोनी स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पर आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में जनपद बदायूं के स्काउट-गाइड प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया। योग प्रदर्शन हो या साहसिक गतिविधियाँ—बच्चों ने निर्धारित एडवेंचरों से अधिक में हिस्सा लेकर अदम्य साहस और ऊर्जा का परिचय दिया।

जंबूरी में थल सेना द्वारा आधुनिक मारक क्षमता वाले विशेष हथियारों, गनों और तोपों को चलाने के तरीकों एवं उनके रखरखाव का प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसे स्काउट-गाइड ने बड़ी उत्सुकता से सीखा।

पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीत कुमार शर्मा ने बताया कि योगा प्रदर्शन में संविलियन विद्यालय हर्रायपुर की गाइड मोहिनी प्रथम, नीलम द्वितीय रहीं, जबकि श्री श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उझानी की गाइड दीप्ति शर्मा ने उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। स्काउट वर्ग में श्री राम चंद्र शास्त्री मेमोरियल इंटर कॉलेज ककोड़ा के लवकुश ने प्रथम और जीवन गोला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

एडवेंचर गतिविधियों—राइफल शूटिंग, रिंग थ्रू, प्लैंक ब्रिज, बास्केटबॉल, स्विमिंग बोर्ड, कमांडो ब्रिज, स्काई साइकिलिंग, रैपलिंग, जिपलाइन, बंबू वाल—में स्काउट-गाइड ने निर्धारित गतिविधियों से अधिक एडवेंचर कर अपनी क्षमता और आत्मविश्वास का लोहा मनवाया।

डीटीसी सत्यपाल गुप्ता के नेतृत्व में स्काउट आकाश, विनीत, अंशुल, अरविंद, आदित्य, दीपांशु, विवेक, शिवम, पीयूष यादव और कुमारपाल ने टैंट, गैजेट्स, मंकी ब्रिज, टावर आदि तैयार कर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने स्काउट-गाइड के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनकी पीठ थपथपाई।

ग्रैंड कैंप फायर में श्रीलंका, सऊदी अरब, नेपाल और मालदीव के विदेशी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने देश की संस्कृति व परंपराओं की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं।

भारत स्काउट-गाइड के प्रादेशिक अध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह ने थल सेना प्रदर्शनी का अवलोकन कर आधुनिक हथियारों की जानकारी प्राप्त की। प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने बच्चों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की महाशक्ति है और स्काउटिंग युवा पीढ़ी को श्रेष्ठ नागरिक बनने की दिशा देती है।

प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि स्काउटिंग से बच्चे विश्व की संस्कृति और सभ्यता से जुड़ते हैं तथा देश के लिए कुछ कर गुजरने की क्षमता विकसित करते हैं।

इस अवसर पर जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार, यूनिट लीडर आशुतोष शर्मा, श्रेष्ठजीत, उमेश चंद्र, आशुतोष, कुंवरसेन, कैलाश चंद्र, चंद्र मोहन सहित कई पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक मौजूद रहे।

— संवाददाता, अमर प्रभात


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!