Breaking News

हनुमानजी महाराज का भव्य श्रृंगार, भक्ति धाम में गूंजे जयकारे

Spread the love


संवाददाता : गोविंद देवल, बिल्सी

बिल्सी। शनिवार को तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम पर हनुमान जी महाराज का अद्भुत एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। बालाजी भक्त मंडली के तत्वाधान में सुबह से ही बाबा की सेवा-पूजन का क्रम शुरू हो गया। भक्त मंडली के सदस्यों ने पूर्ण भक्ति भाव से हनुमानजी की आराधना की और धाम ‘जय हनुमान’ के जयकारों से गूंज उठा।

श्रृंगार दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सेवादारों ने व्यवस्था संभालते हुए भक्तों को सुचारु रूप से दर्शन कराए। पूरा परिसर भक्ति रस से सराबोर रहा।

इस अवसर पर तमाम सेवादार एवं भक्तगण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिनावर के ग्राम पंचायत पुठी सराय में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Spread the loveबदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुठी सराय में हर वर्ष की …