Breaking News

गन्ना क्रय केंद्रों की जांच, सभी वेब्रिज मानक के अनुरूप पाए गए

Spread the love

आई एम खान
बिसौली। संवाददाता

बाट–माप विभाग की टीम ने प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में शनिवार को क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। विभाग द्वारा की गई विस्तृत जांच में किसी भी क्रय केंद्र पर घटतौली की शिकायत नहीं मिली।

प्रभारी विधिक माप विज्ञान बिसौली ओमप्रकाश ने बताया कि जांच यदु शुगर लिमिटेड सुजानपुर द्वारा संचालित मिल परिसर के सभी इलेक्ट्रॉनिक वेब्रिज पर की गई। इसके लिए सहायक नियंत्रक बाट–माप, बरेली मंडल द्वारा आवंटित इलेक्ट्रॉनिक वेब्रिज टेस्टिंग मोबाइल बैंक का उपयोग किया गया।

निरीक्षण में गेेटों पर लगाए गए सभी वेब्रिज मानक के अनुरूप संचालित पाए गए और कहीं भी अनियमितता नहीं पाई गई। निरीक्षक ने अपने समक्ष कुछ गन्ना लदी ट्रालियों का तौल करवाकर सत्यापन किया।

श्री ओमप्रकाश ने गन्ना लेकर आए किसानों से भी फीडबैक लिया, जिसमें किसानों ने तौल प्रक्रिया को संतोषजनक बताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …