Breaking News

बीएलओ की लापरवाही से मतदाता सूची संशोधन प्रभावित : यादव

Spread the love

आई एम खान
बिसौली। संवाददाता

सपा के विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र सिंह यादव ने बीएलओ की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि मतदाता सूची संशोधन अभियान में भारी लापरवाही बरती जा रही है। श्री यादव ने आरोप लगाया कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने में केवल चार दिन शेष हैं, लेकिन कई वार्डों और बूथों पर अभी तक आवश्यक “एसआईआर” फॉर्म तक नहीं पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि फॉर्मों की कमी और बीएलओ की उदासीनता के चलते मतदाता सूची संशोधन कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है, जिससे बड़ी संख्या में नए मतदाताओं के नाम जुड़ने में बाधा आ सकती है।

श्री यादव ने सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं और जागरूक मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने वोट को सुरक्षित और पंजीकृत कराना जरूरी है। उन्होंने आग्रह किया कि लोग हर हाल में समय रहते अपने एसआईआर फॉर्म भरवाएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!