Breaking News

एस.आई.आर. प्रक्रिया में शोबी का सहायता कैंप बना सहारा

Spread the love

लोगों की परेशानियाँ दूर, बढ़ी जागरूकता
— संवाददाता आई.एम. ख़ान

बदायूँ।
पूरे उत्तर प्रदेश में चल रही एस.आई.आर. (विशेष सारणीय पुनरीक्षण) प्रक्रिया के बीच बदायूँ विधानसभा में फखरे अहमद शोबी ने एक सराहनीय पहल करते हुए जनता की सुविधा के लिए मतदाता सहायता कैंप स्थापित किया है। कैंप को शुरू हुए आज बारह दिन पूरे हो चुके हैं और इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने यहाँ आकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया है।

शोबी ने बताया कि सहायता केंद्र का मुख्य उद्देश्य लोगों की एस.आई.आर. से जुड़ी दिक्कतों को दूर करना है।
लोग यहाँ आकर—

2003 की मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं,

जिनका नाम सूची में नहीं मिल पा रहा, उन्हें खोजकर जानकारी दी जाती है,

मतदाता अपना फॉर्म सही तरीके से भरवा सकते हैं,

और किसी भी प्रकार की मतदाता-संबंधी समस्या यहाँ दर्ज करवाई जा सकती है, जिसे बाद में प्रशासन के समक्ष रखा जाता है।

कैंप में बदायूँ विधानसभा के सभी बीएलओ नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे लोगों को अपने क्षेत्र के अधिकारी से सीधे संपर्क करने में आसानी हो रही है।

शोबी ने कहा कि कई मतदाता ऐसे थे जिन्हें प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी या दस्तावेज़ संबंधी दिक्कतें थीं। “इन्हीं परेशानियों को देखते हुए हमने यह सहायता कैंप शुरू किया था, और अब तक सैकड़ों लोग इससे लाभान्वित हो चुके हैं,” उन्होंने बताया।

बदायूँ क्षेत्र में इस पहल की व्यापक चर्चा है और लोगों ने फखरे अहमद शोबी के प्रयासों की खुलकर सराहना की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!