Breaking News

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन तहसीलदार ने शीर्ष बीएलओ को सम्मानित किया

Spread the love

— संवाददाता आई. एम. ख़ान, बिसौली

बिसौली।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 के तहत विधानसभा क्षेत्र में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को शनिवार को तहसील परिसर में सम्मानित किया गया। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने बीएलओ की उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मान पाने वालों में भाग संख्या 322 के बूथ लेवल अधिकारी पृथ्वीराज, भाग संख्या 173 के बीएलओ दिनेश पाल, तथा भाग संख्या 87 के बीएलओ विपिन कुमार शामिल रहे। इन अधिकारियों ने बीएलओ एप पर पूर्णतः डिजिटाइजेशन कर महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की, जिसकी प्रशंसा पूरे प्रशासनिक तंत्र में की जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम राशि कृष्णा ने निर्देश देते हुए कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े सभी बीएलओ एवं संबंधित कार्मिक आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक बीएलओ मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें, ताकि पुनरीक्षण कार्य सुचारु एवं पारदर्शी रूप से पूरा हो सके।

प्रशासनिक सम्मान से बीएलओ में उत्साह का संचार हुआ और सभी अधिकारियों ने पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ संपन्न कराने का संकल्प दोहराया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!