Breaking News

डीएम–एसएसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण बंदियों से वार्ता कर ली सुविधाओं की जानकारी

Spread the love

— संवाददाता गोविंद देवल

बदायूँ।
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को जिला कारागार बदायूँ का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पहुंचकर बंदी बैरकों, भोजनालय और चिकित्सालय सहित पूरे परिसर का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से सीधा संवाद कर उनकी सुविधाओं, समस्याओं और उपचार व्यवस्था के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। डीएम और एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जेल परिसर में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री प्रवेश न कर पाए, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी जाए।

अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर और नियमित रखने के निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, कवरेज और रिकॉर्डिंग प्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की तथा निगरानी तंत्र को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक सहित सभी अधीकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। प्रशासन के इस निरीक्षण से जेल प्रबंधन में अनुशासन और व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सक्रियता का संदेश गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …