Breaking News

एसएसपी ने पुलिस लाइन में किया सैनिक सम्मेलन अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और मिशन शक्ति पर दिए कड़े निर्देश

Spread the love


— संवाददाता गोविंद देवल

बदायूँ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने शनिवार को रिज़र्व पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन आयोजित कर पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सम्मेलन में एएसपी नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, एएसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

सैनिक सम्मेलन के बाद एसएसपी ने समस्त राजपत्रित अधिकारियों, जेल अधीक्षक, आबकारी अधिकारी, एआरटीओ, अभियोजन अधिकारी, प्रभारी जीआरपी तथा सभी थाना व शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। गोष्ठी में जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनकी कार्यशैली की सराहना की गई।

एसएसपी के प्रमुख निर्देश

1. अपराध नियंत्रण पर सख्ती
थाना प्रभारियों को अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही, सतत निगरानी और गंभीर अपराध के पेशेवर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश।

2. पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता
थानों पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याएँ सहानुभूतिपूर्वक सुनकर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश।
IGRS पोर्टल की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण अनिवार्य।

3. लंबित विवेचनाओं पर कार्रवाई
लंबित प्रार्थना–पत्रों तथा विवेचनाओं को समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश।

4. महिला–बच्चों से जुड़ी शिकायतें
महिला व बालिकाओं के मामलों पर अत्यधिक गंभीरता बरते जाने और संबंधित अपहृता की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने के आदेश।

5. मादक पदार्थ, अवैध शस्त्र व टॉप–10 अपराधियों पर कड़ी नज़र
मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शस्त्र निर्माण, ईनामिया, हिस्ट्रीशीटर एवं टॉप–10 अपराधियों पर तत्काल और कठोर कार्रवाई के निर्देश।

6. सम्मन–वारंट की समयबद्ध तामीली
न्यायालय में गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने व महिला संबंधित मामलों में प्रभावी पैरवी के निर्देश।

7. गैंगस्टर में संपत्ति जब्तीकरण
गैंगस्टर अभियोगों में अपराधियों की अवैध संपत्ति चिन्हित कर धारा 14(1) के तहत जब्तीकरण कार्रवाई के आदेश।

8. ऑपरेशन त्रिनेत्र 2.0
मुख्य चौराहों व बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच और निगरानी प्रणाली को मजबूत करने के निर्देश।

9. त्यौहारों के मद्देनज़र सुरक्षा
महत्वपूर्ण स्थानों, बाजारों, बस–स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग तेज रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं व वाहनों की सतत चेकिंग के आदेश।
संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी बढ़ाने के निर्देश।

10. मिशन शक्ति (फेज–5.0)
महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो टीम, शक्ति दीदी और महिला बीट आरक्षियों द्वारा गाँव–मोहल्लों में जनचौपाल लगाकर जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश।
स्कूल–कॉलेजों में छात्राओं को आत्मरक्षा, सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने पर बल।

11. गोकशी, अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर कार्रवाई
थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही के आदेश।

12. ट्रैफिक व्यवस्था
जाम–रोकथाम, मार्ग सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए दिशा-निर्देश जारी।

बैठक में ऑपरेशन दृष्टि, ऑपरेशन कन्विक्शन और ऑपरेशन त्रिनेत्र की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि अपराध रोकथाम, कानून व्यवस्था और जनता की सुरक्षा पर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला पुलिस की मासिक समीक्षा के साथ समापन हुआ, जिसमें एसएसपी ने सभी अधिकारियों को जनता को सुरक्षित वातावरण देने के लिए पूर्ण समर्पण और त्वरित कार्रवाई की हिदायत दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!