Breaking News

अहमदनगर असौली में तालाब निकासी मार्ग अवरुद्ध, ग्रामीणों में रोष

Spread the love

— संवाददाता गोविंद देवल

बिल्सी, 29 नवम्बर।
तहसील क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली में तालाब के पानी निकासी मार्ग को अवरुद्ध किए जाने के कारण ग्रामीणों में रोष फैल गया है। मामले को लेकर ग्राम प्रधान राजपाल सिंह यादव ने शनिवार को उपजिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र सौंपकर तालाब से पानी निकलवाने की मांग की है।

प्रधान के शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि करीब पांच दिन पहले गांव के कुछ दबंगों ने तालाब को अपनी निजी संपत्ति बताते हुए पानी के बहाव को रोक दिया। इस अवरोध के चलते पूरे गांव के रास्ते जलभराव से बाधित हो गए हैं। ग्रामीणों के लिए आवागमन का कोई विकल्प नहीं बचा है, जिससे गांववासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में तालाब का पानी निकालकर मार्ग को सुचारू कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। उनका कहना है कि मार्ग अवरुद्ध होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी गंभीर दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …