Breaking News

बिल्सी में उपजिलाधिकारी कोर्ट के पेशकार राम नरेश को भावभीनी विदाई

Spread the love

— संवाददाता गोविंद देवल

बिल्सी, 29 नवम्बर।
उपजिलाधिकारी कोर्ट के पेशकार राम नरेश के सम्मान में शनिवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। तहसील प्रशासन की ओर से नारायण ग्रीन हाउस में आयोजित इस समारोह में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि राम नरेश ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, संयम और कर्तव्यनिष्ठा को हमेशा प्राथमिकता दी। उनके सरल और सहयोगी स्वभाव के कारण वे सभी के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय रहे।

समारोह के दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि तहसील परिवार उनकी कमी हमेशा महसूस करेगा।

इस अवसर पर सहसवान के न्यायिक एसडीएम रिपुदमन सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, मोहित कुमार राठी, भाजपा नेता विवेक राठी, बागीश माहेश्वरी, सूरज भारती, हरिओम सिंह, विनोद कुमार, विनोद साहू, प्रदीप कुमार, श्यामवीर सिंह, हेतराम सिंह, अंक्षात पटेल, मोहम्मद मियां सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!