Breaking News

सैदपुर में आर.टी.एम सोसायटी फ़ॉर सोशल डेवलपमेंट का विस्तार, सामाजिक सरोकारों को नई दिशा

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल

बदायूं। सामाजिक उत्थान और जनहित की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आर.टी.एम सोसायटी फ़ॉर सोशल डेवलपमेंट की टीम ने रविवार को सैदपुर नगर पंचायत में अपने संगठन का विस्तार किया। सैदपुर की जनता ने आर.टी.एम टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे पूरा माहौल प्रेरक और उत्साहपूर्ण रहा।

कार्यक्रम में नगर पंचायत सैदपुर के चेयरमैन इशरत अली खान, आज़म हुसैन, डॉ. इमरान, मुजीब खान, सदफ अली, रिज़वान खान, रज़ा हुसैन, मुनीर उद्दीन, रिज़वान नूरी और खालिद खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुँचाने और सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर समाजसेवी आज़म हुसैन को सैदपुर ब्लॉक ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई। लंबे समय से जनसेवा में सक्रिय रहे आज़म हुसैन को यह पद उनके योगदान और समर्पण की पहचान के रूप में दिया गया।

आर.टी.एम सोसायटी की टीम में डायरेक्टर रिदा खान, मुशीर अली, रफ़त खान, नीशू खान और जमशेद खान मौजूद रहे। टीम ने सैदपुर पहुँचकर स्थानीय नागरिकों को संगठन का अभिन्न हिस्सा बनाया और सम्मानपूर्वक स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि आर.टी.एम सोसायटी पूरी तरह गैर-राजनीतिक संस्था है, जिसका उद्देश्य केवल समाजसेवा, जागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता है। सोसायटी का लक्ष्य है कि विकास और समर्थन से जुड़े कार्य समाज के हर वर्ग तक पहुँचाए जाएँ।

सैदपुर में हुआ यह विस्तार कार्यक्रम संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है तथा लोककल्याण के कार्यों को नई गति प्रदान करता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!