Breaking News

बड़नौमी में राजस्व टीम ने अवैध कब्जा हटाकर सरकारी जमीन को कराया मुक्त

Spread the love

बिल्सी – संवाददाता गोविंद देवल

बिल्सी। उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह के निर्देश पर तहसील की राजस्व टीम ने मंगलवार को क्षेत्र के गांव बड़नौमी में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाकर उसे मुक्त करवाया। कार्रवाई होते ही कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया।

राजस्व निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान पति राजेंद्र सिंह की ओर से गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर सीमांकन कर कार्यवाही शुरू की।

इसके बाद गाटा संख्या 196 पर करीब तीन बीघा भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाकर जमीन को प्रशासन ने कब्जामुक्त करा लिया। उन्होंने कहा कि संबंधित लोगों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर लेखपाल सज्जाद हुसैन, श्याम कुमार और उपनिरीक्षक मोहित नैन भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिनावर के ग्राम पंचायत पुठी सराय में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Spread the loveबदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुठी सराय में हर वर्ष की …