Breaking News

युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Spread the love


संवाददाता : आई. एम. ख़ान, बिसौली (बदायूं)

बिसौली। नगर के डी पॉल स्कूल के पीछे बुधवार सुबह सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला। जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मृतक की पहचान तारिक पुत्र सूखे, निवासी कटरा मोहल्ला, बिसौली के रूप में हुई है। शव खेतों में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि तारिक की हत्या की गई है और शव को पेड़ पर लटका दिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और बिसौली कोतवाली पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने कहा कि यह हत्या है या आत्महत्या, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!