Breaking News

बाइक और साइकिल की भिड़ंत में तीन युवक घायल, दो की हालत गंभीर

Spread the love

उझानी (बदायूं)। थाना उझानी क्षेत्र के बरेली–मथुरा हाईवे पर कछला चौराहा के पास बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना में बाइक सवार फकीराबाद निवासी गजेंद्र (21) पुत्र धनपाल और नीलकमल (20) पुत्र कुंवरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं साइकिल सवार कछला वार्ड नंबर 4 निवासी धर्मवीर (25) पुत्र प्रेमपाल भी बुरी तरह चोटिल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उझानी सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गजेंद्र और धर्मवीर की हालत गंभीर देखकर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

— अंजार भाई, संवाददाता


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली में नवागत इंस्पेक्टर ने कसी पुलिसिंग की कमान

Spread the loveअनुशासन पहली प्राथमिकता, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश बिसौली। नवागत पुलिस …