Breaking News

मोबाइल मांगकर उचक्का फरार, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

Spread the love

संवाददाता : आई.एम. खान
बिसौली

बिसौली।
नगर के बीच स्थित डॉक्टर जितेंद्र की दुकान के पास बुधवार दोपहर लगभग 2:30 बजे ऑटो रिक्शा चालक से मोबाइल ठगी की घटना सामने आई। करनपुर निवासी ब्रजधीर ठाकुर पुत्र अशोक कुमार अपने ऑटो के पास खड़ा था, तभी एक युवक ने मोबाइल से बात करने का बहाना बनाकर उसका फोन मांगा।

विश्वास की चादर में लिपटा यह छल कुछ ही क्षणों में बड़ा आकार ले बैठा। जैसे ही ऑटो चालक ने फोन सौंपा, युवक मौके का फायदा उठाकर रफ़्तार से वहां से फरार हो गया। चालक संभलने से पहले ही उचक्का गली के मोड़ में ओझल हो चुका था।

घटना के बाद जब आसपास के व्यापारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपी की तस्वीर कैमरे में साफ कैद मिल गई। स्थानीय लोगों ने फुटेज पुलिस को सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

नगर में दिनदहाड़े हुई इस ठगी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!