Breaking News

बिल्सी: बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए लगा शिविर, ओटीएस में 19 उपभोक्ता पंजीकृत

Spread the love

बिल्सी। नगर के विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं ने बिल सुधार, ओटीएस योजना, और बकाया जमा कराने से संबंधित समस्याएं दर्ज कराईं।

शिविर में विभाग ने 11 बकाएदार उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना में पंजीकृत किया तथा लगभग पौने दो लाख रुपये की बकाया धनराशि जमा कराई। अधिकारियों ने बताया कि शिविर में दर्ज सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है।

इधर, अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में गांव गड़रपुरा में लगे शिविर में आठ उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना का लाभ दिलाया गया। उनके द्वारा 75 हजार रुपये की बकाया राशि जमा कराई गई। शिविर में कई उपभोक्ताओं के बिल संशोधन और सुधार भी किए गए।

शिविर संचालन में मनोज कुमार, राजेश कुमार, सूरज पटेल, देवकी नंदन, सोनू कश्यप, मुनीष कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

— संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …