Breaking News

ककराला में H M मैरिज हॉल का उद्घाटन कुरानखानी व दुआ के साथ शुरू हुई नयी सौगात, गरीबों के लिए होगी विशेष रियायत

Spread the love

संवाददाता — गोविंद देवल, बदायूं

ककराला (बदायूं)। स्थानीय कस्बे ककराला में आज H M मैरिज हॉल का उद्घाटन कुरानखानी और दुआ के रूहानी माहौल में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में ककराला और बदायूं जनपद के अनेक गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और दुआ में हाथ उठाकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में विशेष रूप से वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत, राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व समाज पर्यावरण ट्रस्ट हकीम मौलाना अफरोज़ साहब (A.S.F Group, अलीगढ़), हॉल के मालिक हाजी माहिर अली खान, क़ारी नोमान खान, जीशान खान, तसव्वुर अली खान, रईसुल ठेकेदार, मुअज्जम अली खान, जावेद खान, मतीन अंसारी, अयूब खान, ताहिर खान, शोएब अख़्तर, सलाम खान, नईम खान, इंतज़ार खान, मुबीन खान, कमर अहमद, आदिल खान, इरफान ठेकेदार, हबीब अहमद सहित कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।

वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत ने अपने संबोधन में कहा—
“लोग अपने कार्यक्रम H M मैरिज हॉल में करें ताकि ज़रूरतमंद और गरीब परिवारों को हॉल द्वारा दी जाने वाली रियायत का लाभ मिल सके। यह कदम समाज के कमजोर वर्गों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।”

अलीगढ़ से पधारे हकीम मौलाना अफरोज़ साहब ने ककराला की दो प्रमुख खूबियों पर प्रकाश डाला—

1. यहाँ की शिक्षा व्यवस्था (मदरसे व स्कूल) सरल और सुलभ है।

2. शादी-ब्याह के कार्यक्रमों के लिए किफायती और सुविधाजनक व्यवस्थाएँ उपलब्ध हैं।

कार्यक्रम के अंत में हॉल के मालिक हाजी माहिर अली खान ने कहा—
“यदि किसी के पास आर्थिक तंगी है या वह गरीब है, तो उसके लिए भी विशेष रियायत रखी गई है, ताकि हर व्यक्ति बिना किसी परेशानी के यहाँ अपना कार्यक्रम कर सके।”

उद्घाटन समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर पूरे कस्बे में खुशी का माहौल रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष एड. सुरेंद्र पाल सिंह यादव …

error: Content is protected !!