Breaking News

एस.के.बी. इंटर कॉलेज रियोनाई का दो दिवसीय एजुकेशनल टूर मथुरा–वृंदावन के लिए रवाना

Spread the love

संवाददाता — गोविंद देवल, उघैती (बिल्सी)

उघैती। बिल्सी तहसील के ग्राम रियोनाई स्थित श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज से शनिवार को दो दिवसीय एजुकेशनल टूर के लिए छात्रों को मथुरा–वृंदावन रवाना किया गया। कॉलेज के चेयरमैन महेश चन्द्र सक्सेना ने टूर बस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर शेखर सक्सेना ने कहा कि समय-समय पर शैक्षिक भ्रमण कराना बच्चों के सामाजिक ज्ञान और समझ को बढ़ाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। वहीं कॉलेज के एम.डी. आशीष सक्सेना ने कहा कि कॉलेज का प्रयास हमेशा यही रहता है कि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो। इसी उद्देश्य से नियमित रूप से शैक्षिक भ्रमण आयोजित किए जाते हैं।

कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्या शिल्पी सक्सेना, उप प्रधानाचार्य ओम किशन शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटर जे.पी. सिंह, दिनेश माथुर, जूनियर को-ऑर्डिनेटर चेतन वार्ष्णेय, प्राइमरी को-ऑर्डिनेटर उमेश गुप्ता, प्री-प्राइमरी को-ऑर्डिनेटर अंबिका चौहान, सोनम, आंशिक राठौर, अंजली मौर्य, गौरव श्रीवास्तव, पूजा, सिद्धार्थ, अर्पित सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

छात्रों को टूर के दौरान मथुरा–वृंदावन के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का ज्ञान प्राप्त होगा, जिससे उनका शैक्षिक और सामाजिक विकास होगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!