Breaking News

बदायूँ में विधानसभा क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Spread the love

संवाददाता — गोविंद देवल, बदायूँ

बदायूँ। शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्य संपादन के निर्देश दिए गए।

बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। भाजपा से शैलेन्द्र मोहन शर्मा एवं भगवान सिंह मौर्य, सपा से अशोक यादव, आप से दिनेश सिंह राठौर, बसपा से देवकी नंदन शाक्य, अपना एल(एस) से कान्ता प्रसाद शाक्य और कांग्रेस से सुरेन्द्र सिंह ने भाग लिया।

बैठक में निर्वाचन क्षेत्र के विशेष पुनरीक्षण को समय पर पूर्ण करने और प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!