Breaking News

बिल्सी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, जिलाधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए

Spread the love

संवाददाता — गोविंद देवल, बदायूँ

बदायूँ। शनिवार को तहसील बिल्सी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी अवनीश राय ने की। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर कुल 29 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 03 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का निस्तारण संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए गए। प्राप्त शिकायतों में चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाना, भूमि की पैमाइश और भूमि पर से अवैध कब्जा हटवाना प्रमुख थे।

इस अवसर पर सीडीओ केशव कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …