Breaking News

मीरगंज विधानसभा में समाजवादी पार्टी की बैठक, एस.आई.आर और डॉ. अंबेडकर को याद किया

Spread the love

मीरगंज, 06 दिसंबर 2025: मीरगंज विधानसभा के 119 क्षेत्र में समाजवादी पार्टी द्वारा बी एल ए की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एस.आई.आर. प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए और डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने की, जबकि संचालन विधानसभा महासचिव शिवम सक्सेना ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं फतेहगंज ब्लॉक प्रभारी संजीव सक्सेना ने कहा कि कार्यकर्ताओं और वी एल ए की जिम्मेदारी है कि मतदाता सूची में कोई भी वोट कटने न पाए।

मीरगंज विधानसभा के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता वी एल ओ के साथ मिलकर पूरी विधानसभा में एस.आई.आर. प्रक्रिया में मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता का गणना पत्र अधूरा न रह जाए और शत प्रतिशत वोट सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि इसका लाभ 2027 में समाजवादी पार्टी को मिलेगा और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।

उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को याद करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार संविधान और लोकतंत्र की हिफाजत नहीं कर रही है। समाजवादी पार्टी के लोग संविधान को सुरक्षित रखने का संकल्प लेकर कार्यरत हैं।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा कि मीरगंज विधानसभा में 46,000 वोट काटे गए हैं और ऐसी स्थिति में किसी भी जीवित व्यक्ति का वोट न कटे, इसका विशेष ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नियत और इरादे ठीक नहीं हैं, इसलिए समाजवादियों को अपने वोट सुरक्षित रखने की बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी।

बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख भद्रसेन गंगवार, जिला सचिव बृजेश श्रीवास्तव, सविता, एड नावेद खान, सरदार हरभजन सिंह, अजर अली, राजू भारती, शाहआलम, जाहिर अंसारी, डॉ. नसरूत उल्ला, अमर सिंह मौर्य, जमील शाह अल्वी, जीशान, ओमकार मौर्य, मास्टर राशिद, अशर्फीलाल, मुदित सिंह, सिन्टू पाठक समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।

संवाददाता: मुदित कुमार सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चंद्रसेन महेश्वरी ने फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी के वार्षिक खेल समारोह में मेडल वितरण कर बच्चों को किया सम्मानित

Spread the love बिल्सी। व्यापारी नेता चंद्रसेन महेश्वरी ने फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में आयोजित …

error: Content is protected !!