Breaking News

बदायूं में परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलिंग, 28 पारिवारिक मामलों का निवारण

Spread the love

बदायूं, रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूं में परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से पारिवारिक समस्याओं के निवारण के लिए विशेष काउंसलिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम में काउंसलर ज्वाला प्रसाद गुप्ता, गिरधारी सिंह राठौड़, शिव स्वरूप गुप्ता, श्रीमती सुषमा कथरिया, अशोक खुराना सहित संबंधित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कुल 28 पारिवारिक फाइलें प्रस्तुत की गईं। इनमें से 22 फाइलों में काउंसलिंग की गई, 4 मामलों में समझौता सफल रहा, 3 फाइलें निरस्त की गईं और शेष फाइलों में आगे की सुनवाई के लिए अग्रिम तिथि निर्धारित की गई। उपस्थित पक्षों की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के प्रयास किए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण निवारण और समाज में सामंजस्य बनाए रखना बताया गया।

संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!