Breaking News

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने अनाथ बच्चों संग बिताई यादगार शाम

Spread the love

संवाददाता ––– गोविंद देवल

आज पूर्व मंत्री आबिद रज़ा एक नए अंदाज़ में नज़र आए, जब वे चेयरमैन फात्मा रज़ा के साथ एस.के. इंटर कॉलेज की फील्ड के पास स्थित अनाथ आश्रम पहुंचे। दोनों ने आश्रम के बच्चों के साथ समय बिताया और उनके बीच खुशियां बांटी।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और चेयरमैन फात्मा रज़ा ने अनाथ आश्रम के सभी बच्चों के साथ केक काटा तथा उनके साथ ही रात्रिभोज भी किया। बच्चों के बीच घुल-मिलकर उन्होंने उनका हालचाल जाना और उन्हें आत्मीयता का अहसास कराया।

अनाथ बच्चों की जरूरतों को देखते हुए पूर्व मंत्री ने सभी बच्चों को जूते, पैंट, जर्सी और सर्दियों को ध्यान में रखते हुए गद्दे तथा कंबल वितरित किए। बच्चों को उपहार पाकर अत्यंत खुशी हुई और आश्रम का माहौल उत्साह से भर गया।

इस दौरान भावुक होते हुए पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि “अनाथ बच्चों के साथ बिताई गई यह शाम मेरे जीवन की अविस्मरणीय यादों में से एक रहेगी। इनके साथ रहने से मन को जो सुकून मिला, वह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।” उन्होंने शहर के समृद्ध लोगों से भी अपील की कि वे आगे आकर इन बच्चों की मदद करें।

पूर्व मंत्री और चेयरमैन फात्मा रज़ा का यह मानवीय रूप देखकर स्थानीय लोग बेहद प्रभावित हुए। मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और सभी ने इस पहल की सराहना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!