बिल्सी (संवाददाता गोविन्द देवल
)
बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में सड़क विकास की दिशा में विधायक हरीश शाक्य द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयास अब रंग ला रहे हैं। क्षेत्रवासियों के लिए आवागमन को आसान बनाने और सड़क मार्गों को गड्ढा मुक्त रखने के लिए विधायक शाक्य सतत सक्रिय हैं।
हाल ही में कछला–हुसैनपुर–सहसवान मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 31 करोड़ 7 लाख 13 हजार रुपए की धनराशि विधायक हरीश शाक्य के अथक प्रयासों से स्वीकृत हुई। इसके साथ ही बिल्सी से सुकटिया मार्ग के नवीनीकरण के लिए 72 लाख 80 हजार रुपए की धनराशि भी मंजूर कराई गई है।
विधायक हरीश शाक्य का कहना है कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़क मार्गों के सुधार पर विशेष ध्यान दिया है और लगभग हर ग्राम पंचायत में कोई न कोई सड़क निर्माण कार्य कराया जा चुका है। इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में सड़क नेटवर्क मजबूत हुआ है और लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल रही है।
विधायक शाक्य की दूरदर्शी सोच और विकासपरक कार्यशैली के कारण बिल्सी विधानसभा में कई नवीन मार्गों का जाल बिछ चुका है। इससे पूर्व भी उनके प्रयासों से कई बड़े विकास प्रोजेक्टों के लिए धनराशि जारी हो चुकी है।
विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और बिल्सी विधानसभा लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। उनका लक्ष्य बिल्सी विधानसभा को प्रदेश की अग्रणी विधानसभा बनाना है।
क्षेत्रवासियों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता और विकासपरक सोच ने विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को नई दिशा दी है।
Budaun Amarprabhat