Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह में छात्रों ने दिखाया उत्साह और खेल भावना

Spread the love


संवाददाता – गोविंद देवल

बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह के तीसरे दिन छात्रों ने जबरदस्त उत्साह और खेल भावना का प्रदर्शन किया। मैदान में सुबह से ही उमंग और जोश का माहौल देखने को मिला।

शॉटपुट प्रतियोगिता में मोहम्मद आरिश और प्रियांशी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मैदान जीता। 200 मीटर हर्डल दौड़ में कक्षा 8 के तनु और सुमित ने प्रथम स्थान हासिल किया।

दोपहर में आयोजित वॉलीबॉल मैच ने पूरे मैदान का उत्साह और बढ़ा दिया। कक्षा 6, 7 और 8 के छात्रों ने बेहतरीन टीमवर्क और रणनीति का परिचय दिया। कक्षा 6 सी के वी रमन और कक्षा 7 की टीम विजयी रही। जेवलिन थ्रो में अर्पित, अंश और प्राची ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान जेवलिन थ्रो, डिस्कस और शॉटपुट थ्रो में प्रतिभागियों ने अपनी तकनीक और ताकत का शानदार प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि वेद प्रचारक आचार्य संजीव रूप ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं। ये न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखते हैं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क, आत्मविश्वास और लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा भी देते हैं। खेल जीवन में सकारात्मक सोच और मजबूत चरित्र का निर्माण करते हैं।” उन्होंने विद्यालय परिवार की सराहना की और छात्रों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि आधुनिक शिक्षा केवल किताबों और परीक्षाओं तक सीमित नहीं है। यह संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास पर केंद्रित है, जिसमें खेल-कूद अहम भूमिका निभाता है। प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

समारोह का सफल संचालन पीटीआई विश्वदीपक शर्मा, शैलेन्द्र सिंह और उनकी टीम ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा शिक्षकीय और कार्यकारी परिवार उपस्थित रहा, जिसमें प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, एकेडमिक हेड सी.के. शर्मा, जूनियर कोऑर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर राखी गुप्ता सहित कई शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल थीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!