Breaking News

स्कूली विवाद बना ‘अपहरण’ का हंगामा, दो घंटे तक नगर में चलता रहा हाई बोल्टेज ड्रामा

Spread the love


संवाददाता : आई.एम. खान
बिसौली।

नगर में सोमवार को दो घंटे तक हाई बोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दिनदहाड़े छात्र के कथित अपहरण की सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई। हालांकि कुछ देर बाद छात्र के सकुशल लौट आने पर मामला शांत हुआ और पुलिस ने राहत की सांस ली। पूरे घटनाक्रम की नगरभर में दिनभर चर्चा होती रही।

मुहल्ला कुम्हारान गली निवासी चौधरी का 14 वर्षीय बेटा अनमोल, संविलियन विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र है। सोमवार को स्कूल में साइकिल खड़ी करने को लेकर उसका और ग्राम नबीगंज के छात्र आसिफ का मुहल्ला गदरपुरा निवासी कुछ सहपाठियों से विवाद हो गया था। छुट्टी के बाद अनमोल, आसिफ और उनके अन्य साथी एक मारुति वैन में बैठकर गदरपुरा पहुंचे। वैन आसिफ के पिता राशिद चला रहे थे।

इधर अनमोल जब समय पर घर नहीं पहुंचा तो परिजन घबरा गए। किसी ने सूचना दी कि कुछ लोग उसे स्कूल गेट से वैन में बैठाकर ले गए हैं। यह सुनकर परिजनों में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को खबर दी गई। चौकी इंचार्ज विदेश शर्मा टीम के साथ नबीगंज पहुंचे। वहीं सीओ सुनील कुमार सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंच गए।

तभी कुछ देर बाद वैन स्कूल के सामने आ गई। अनमोल को देखते ही पिता चौधरी बेटे को सीने से लगाकर रो पड़े। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पूरा मामला स्पष्ट हुआ—यह किसी अपहरण का मामला नहीं, बल्कि स्कूली विवाद के बाद छात्रों का आपसी जाकर बातचीत करने का प्रयास था।

अनमोल के सकुशल लौट आने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं नगर में इस घटना को लेकर देर शाम तक चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!