Breaking News

श्री हनुमान जी मंदिर में शिव परिवार का द्वितीय स्थापना दिवस धूमधाम से सम्पन्न

Spread the love


संवाददाता : आई.एम. खान
बिसौली।

ग्राम रमपुरिया स्थित श्री हनुमान जी मंदिर में शिव परिवार की प्रतिमा स्थापना का द्वितीय स्थापना दिवस बड़े धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा।

इस अवसर पर ई. मनोज चौधरी और उमेश पाल सिंह ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कार्यक्रम का नेतृत्व आचार्य प्रभु गुरुजी पीठाधीश्वर शिव शक्तिपीठ, बरेली और आचार्य प्रभु द्वारा किया गया, जिन्होंने शिव परिवार सहित देवी–देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना कराई।

पूजन के उपरांत मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर भव्य भंडारा आयोजित किया गया। आसपास के गांवों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
ई. मनोज चौधरी, शिवानी चौधरी, उमेश पाल सिंह, बृजेश देवी, अमन चौधरी, दक्ष चौधरी, आर्यन, प्रतिष्ठा चौधरी, विनीत चौधरी, वंशिका, सलोनी, रि. एसडीएम कुलदेव सिंह, एन.ए. इंटर कॉलेज के प्रवक्ता हेमेंद्र चौधरी, जाट सभा के महासचिव महिपाल सिंह, पूर्व सपा प्रदेश सचिव राजेंद्र गुरु जी, साहनपुर के प्रधान शिवकुमार पाराशरी, पुसगवां के प्रधान रमेश चौधरी, प्रधान करनपुर ठा. अखंड प्रताप सिंह, पंडित हरिद्वार लाल शर्मा, राजकुमार, राजीव यादव, अनिल शर्मा, विनोद कुमार गुप्ता, गगन वार्ष्णेय, विजयपाल यादव, पवन गुप्ता, ठेकेदार लालाराम, पंकज शर्मा, अवनीश यादव, फौजी अवनेश कुमार, फौजी कमल सिंह, रिंकू यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

धार्मिक उल्लास और भक्ति के साथ मनाया गया यह स्थापना दिवस गांव में चर्चाओं का केंद्र बना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!