Breaking News

थाना इस्लामनगर पुलिस ने नामित अभियुक्त अनमोल को किया गिरफ्तार, बच्ची की मौत के बाद बढ़ी धाराएँ

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूँ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिल्सी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना इस्लामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में नामित/वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने मुकदमे की आगे की कार्रवाई तेज कर दी है।

थाना इस्लामनगर पुलिस ने बताया कि मुकदमा संख्या 344/25 धारा 137(2) बीएनएस एवं बाद में बढ़ाई गई धारा 108 बीएनएस में वांछित अनमोल पुत्र सुदेश यादव निवासी ग्राम जाफरपुर को 08 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस आधार पर थाना इस्लामनगर में धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल जांच तेज करने के निर्देश दिए।

06 दिसंबर को थाना इस्लामनगर को कोतवाली सम्भल से सूचना मिली कि पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो गई है। सम्भल पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 108 बीएनएस की वृद्धि की गई।

08 दिसंबर को नामित वांछित अभियुक्त अनमोल को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

🚔 गिरफ्तार अभियुक्त

अनमोल पुत्र सुदेश यादव, निवासी ग्राम जाफरपुर, थाना इस्लामनगर, बदायूँ

👮 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार, थाना इस्लामनगर

उपनिरीक्षक रामवीर सिंह

हेड कांस्टेबल विमल (442)

कांस्टेबल जोनी यादव (470)

थाना पुलिस का कहना है कि दूसरे नामित अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच प्राथमिकता पर की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सेंटर का एक बरस बेमिसाल, सौ प्लस मरीजों ने अपने अनुभव किए साझा

Spread the love ख़ास बातें टीएमयू के रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की प्रथम वर्षगांठ पर …

error: Content is protected !!