Breaking News

स्काउट–गाइड शिविर में बच्चों ने सीखी आपदा सुरक्षा, हाईक कर पहुँचे ऐतिहासिक सिद्ध बाबा मंदिर

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्वावधान में गंगा दीन इंटर कॉलेज, गूरा नवाबगंज में आयोजित चल रहे स्काउट–गाइड शिविर के दूसरे दिन बच्चों और शिक्षकों ने खोज के चिन्हों की मदद से ऐतिहासिक, धार्मिक और दर्शनीय स्थलों की हाईक की। हाईक दल सिद्ध बाबा मंदिर पहुँचा, जहाँ बच्चों को कई महत्वपूर्ण सुरक्षा एवं जीवन-रक्षक तकनीकों का अभ्यास कराया गया।

शिविर में प्रतिभागियों को प्राथमिक चिकित्सा, गांठें–बंधन, तंबू निर्माण, गैजेट्स, मॉक ड्रिल, आपदा के दौरान बचाव व लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुँचाने के तरीके सिखाए गए। विशेषज्ञों ने आपातकाल में क्या करें और क्या न करें, इस पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया।

पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में युवा धैर्य न खोएँ, हिम्मत से काम लें और तैयार रहें। उन्होंने सलाह दी कि सायरन बजने पर लोग घर के अंदर रहें, लाइट बंद रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
उन्होंने यह भी बताया कि हवाई हमला या बमबारी का अलर्ट मिलने पर व्यक्ति को तुरंत जमीन पर लेटकर सिर ढक लेना चाहिए और मजबूत दीवार या संरचना के पीछे शरण लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने स्काउट ध्वज फहराते हुए कहा कि स्काउटिंग युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और कम संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने की प्रेरणा देती है।
वरिष्ठ शिक्षक योगेंद्र तिवारी ने हाईक स्थल का पौराणिक इतिहास बताया। सिद्ध बाबा मंदिर पहुँचने के बाद बच्चों ने आग में फंसे लोगों को निकालने, डूबते व्यक्ति को बचाने, टेंट निर्माण, भोजन बनाने, तथा विभिन्न गांठों—डाक्टरी गांठ, रीफ नॉट, फिशरमैन नॉट, चेयर नॉट सहित अनेक तकनीकों का अभ्यास किया।

स्काउट शिक्षक दीपक शर्मा के नेतृत्व में स्काउट–गाइड ने मॉक ड्रिल का अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि देश और स्वयं की सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल का निरंतर अभ्यास अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर अर्जुन सिंह, मु. आमिर खान, दीपक शर्मा, अवधेश कुमार, गोपाल कृष्ण सहित कई शिक्षक व सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!