Breaking News

मतदाता सूची शुद्धिकरण में सामाजिक कार्यकर्ता सत्येन्द्र सिंह गहलोत का सराहनीय योगदान

Spread the love


संवाददाता – गोविन्द देवल

बदायूं। विधानसभा क्षेत्र 114 के भाग संख्या 195 एवं 196 में सामाजिक जागरूकता और जनहित कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सत्येन्द्र सिंह गहलोत ने बीएलओ की सहायता से SIR गणना पत्रों को भरने का महत्वपूर्ण कार्य निस्वार्थ भाव से पूरा किया। मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन की यह प्रक्रिया अत्यंत अहम मानी जाती है, क्योंकि इससे मतदान प्रणाली अधिक पारदर्शी बनती है और हर योग्य नागरिक को उसके लोकतांत्रिक अधिकार का लाभ सुनिश्चित होता है।

24 नवंबर से 10 दिसंबर तक गहलोत ने लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर घर–घर जाकर आवश्यक जानकारियाँ जुटाईं और बीएलओ को गणना पत्रों के संकलन में सहयोग प्रदान किया। उनके इस समर्पित प्रयास को स्थानीय निवासियों ने भी सराहा। लोगों ने कहा कि गहलोत समाजहित के कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में भी आम नागरिकों की पूरी मदद करते हैं।

गहलोत का कहना है कि समाज के हित में किया गया हर कार्य सच्ची सेवा है और प्रत्येक नागरिक को लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में अपना योगदान देना चाहिए। उनके सहयोग से न केवल प्रशासनिक कार्य में तेजी आई, बल्कि क्षेत्र में जागरूकता भी बढ़ी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ग्राम प्रधान उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर काम करने का आह्वान

Spread the love संवाददाता : गोविंद देवल कादरचौक। असरासी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बेसिक …

error: Content is protected !!