Breaking News

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता के आवास पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत

Spread the love


संवाददाता – गोविन्द देवल

बदायूं। सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता के आवास पर बुधवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत किया गया। युवा नेता विश्वजीत गुप्ता के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने कतारबद्ध होकर पुष्पवर्षा, ढोल–नगाड़ों और आतिशबाज़ी के साथ डिप्टी सीएम का स्वागत किया। माहौल पूरी तरह उत्साह और उमंग से सराबोर रहा।

भव्य स्वागत से गदगद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता के पुत्र माधव एवं नववधू इति को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

विधायक निवास पर उमड़ी भीड़ ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यकर्ताओं में डिप्टी सीएम से मिलने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने का उत्साह देखते ही बनता था।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …