Breaking News

बिजली बिल राहत योजना में अब तक 2993 उपभोक्ता हुए लाभान्वित

Spread the love

संवाददाता – आई एम खान

बिसौली। विद्युत विभाग की बिजली बिल राहत योजना का लाभ लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बिसौली डिवीजन में अब तक 2993 उपभोक्ताओं ने योजना से जुड़कर राहत प्राप्त की है। विभागीय अधिकारी क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर पात्र उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने बताया कि बिजली चोरी से संबंधित प्रकरणों में रजिस्ट्रेशन की गति बेहद धीमी है। उन्होंने बताया कि डिवीजन में 471 बिजली चोरी प्रकरणों में उपभोक्ता छूट के पात्र हैं, लेकिन अब तक केवल 6 उपभोक्ताओं ने ही योजना में रजिस्ट्रेशन कराया है।

वहीं, नेवर पेड और लॉन्ग अनपेड श्रेणी के 45529 उपभोक्ता योजना के अंतर्गत आते हैं, जिनमें से अब तक 2993 उपभोक्ता ही योजना से जुड़े हैं।

अधिशासी अभियंता चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे एक-एक बकायेदार उपभोक्ता से संपर्क कर उन्हें योजना का लाभ समझाएं और बकाया जमा कराने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ता इस राहत योजना का लाभ उठाएं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!