Breaking News

अमित श्रीवास्तव व चंदन रावत ने बीआरपी प्रतिभागियों को ‘निर्णय ऐप’ की दी महत्वपूर्ण जानकारी

Spread the love

संवाददाता – दानवीर सिंह, आसफपुर

आसफपुर (बदायूं)। स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में हापुड़, बागपत, अलीगढ़, शामली व इटावा जिले से आए बीआरपी प्रतिभागियों को ‘निर्णय ऐप’ से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य प्रशिक्षक अमित श्रीवास्तव एवं चंदन रावत ने एम-ऑडिट और निर्णय ऐप की कार्यप्रणाली, उपयोगिता तथा फील्ड में इसके व्यावहारिक प्रयोग के महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहराई से जानकारी दी।

प्रशिक्षण सत्र में बदायूं जनपद के जिला सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर विशाल गुप्ता, सभी ब्लॉक सोशल ऑडिट प्रतिनिधि और चयनित बीआरपी प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षकों ने बताया कि निर्णय ऐप पारदर्शिता बढ़ाने, योजनाओं के सही क्रियान्वयन की निगरानी करने और जमीनी स्तर पर त्वरित डेटा अपलोडिंग में बेहद सहायक है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक विनय कुमार सिंह, प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार सहित सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों से ऐप के तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा भी की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!