Breaking News

सनातन हिंदू पद यात्रा को सफल बनाने हेतु शिकरापुर में हुई वृहद बैठक

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल

बदायूँ। सनातन हिंदू पद यात्रा के आयोजन को लेकर शहर से सटे गाँव शिकरापुर में एक वृहद बैठक आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में आगामी यात्रा की तैयारियों, संपर्क अभियान और संगठनात्मक रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।

यात्रा के प्रमुख भागवत प्रवक्ता आचार्य मुमुक्ष कृष्ण दद्दा जी महाराज ने पद यात्रा की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातनी हिंदुओं को एकजुट करना है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 18 जनवरी को विरुआवाड़ी मंदिर से कछला गंगा घाट तक निकाली जाएगी।

आचार्य दद्दा जी महाराज ने कहा कि यात्रा को सफल बनाने के लिए गांव-गांव संपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है। विभिन्न स्थानों पर लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं और अधिक से अधिक लोगों को यात्रा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और पद यात्रा की सफलता के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …