Breaking News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन समारोह में वर्षा यादव व जितेंद्र यादव रहे उपस्थित

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

लखनऊ। संगठन पर्व के अंतर्गत डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में आयोजित भाजपा उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य के निर्वाचन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव एवं पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव उपस्थित रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए संगठन को और मजबूत करने की अपेक्षा व्यक्त की।

समारोह में प्रदेशभर से आए भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संगठनात्मक एकता और आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा भी की गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

*जिलाध्यक्ष ने बिजली घरों का दौरा कर कर्मचारियों को किया जागरूक*

Spread the loveउत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने जन जागरूकता अभियान …

error: Content is protected !!