Breaking News

बिल्सी में विद्युत उपभोक्ता शिविर: 99 उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना में पंजीकरण कराया, 9.5 लाख रुपये जमा

Spread the love

बिल्सी। क्षेत्र के बमेढ़, खैरातीनगर, सुरसैना, भतरी गोवर्धनपुर और कुंवरगांव में रविवार को विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में विद्युत उपभोक्ता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपभोक्ताओं ने बकाया बिल सुधार, ओटीएस योजना तथा भुगतान से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं।

एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने मौके पर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण किया। उन्होंने बताया कि ओटीएस योजना उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी है और योजना के तहत बकाया बिलों पर भारी छूट मिल रही है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिल सके। उन्होंने अपील की कि उपभोक्ता समय रहते योजना का लाभ उठाएं।

शिविर के दौरान 99 उपभोक्ताओं का ओटीएस योजना में पंजीकरण कराया गया और विभाग द्वारा करीब 9.5 लाख रुपये की बकाया राशि भी जमा कराई गई। मौके पर अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह, उमाशंकर, रामस्वरूप, मनोज कुमार, राजेश कुमार और सूरज पटेल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

गोविन्द देवल, अमर प्रभात


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …