Breaking News

अंबियापुर में पोलियो अभियान सफलतापूर्वक संपन्न, जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक

Spread the love

बिल्सी। भारत सरकार के निर्देश पर रविवार को अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। अभियान के तहत ब्लॉक क्षेत्र के 128 बूथों पर जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी के अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को पोलियो से सुरक्षित करना है, ताकि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के प्रयास मजबूत हों। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के अभिभावक किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाए, उनके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें सोमवार से घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी।

अभियान में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्यकर्मी संयुक्त रूप से कार्यरत रहे। बूथों पर बच्चों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं और अभियान में सहयोग करें, ताकि कोई भी बच्चा छूट न जाए।

गोविंद देवल, अमर प्रभात


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन और सामान

Spread the loveग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट …