Breaking News

बिल्सी में दहेज प्रताड़ना का आरोप, विवाहिता घायल

Spread the love

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा जबीं निवासी ने अपनी बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट किए जाने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है।

पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने घायल विवाहिता को सरकारी अस्पताल भेजकर चिकित्सीय परीक्षण कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बेहटा जबीं निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र चूरी सिंह ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी शिखा की शादी क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी प्रशांत सिंह से पूरी रीति-रिवाज और धूमधाम से की थी।

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर शिखा को प्रताड़ित करने लगे। लगातार मारपीट की जा रही थी, जिसके लिए कई बार समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। देवेंद्र सिंह ने बताया कि बीते दिन ससुराल पक्ष के लोगों ने शिखा के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही वह अपनी बेटी को लेकर बिल्सी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घायल विवाहिता को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गोविंद देवल, अमर प्रभात


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पुलिस का अभियान जारी, एक वांछित अभियुक्ता समेत सात लोगों पर कार्रवाई

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों …

error: Content is protected !!