Breaking News

डॉ. वीपी सिंह सोलंकी इंटर कॉलेज रोहान में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल | बदायूं

ओम नमः शिवाय। डॉ. वीपी सिंह सोलंकी इंटर कॉलेज, रोहान में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में अनुशासन, सेवा-भाव, राष्ट्रप्रेम और आपदा प्रबंधन की दक्षता विकसित करना है।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के व्यावहारिक कौशल, सीमित संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने की कला, राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं फहराने के नियम, स्काउटिंग मूवमेंट की जानकारी, प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा, बायां हाथ मिलाना, सैल्यूट तथा विभिन्न ड्रिल का गहन प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही जल, जंगल और जमीन जैसी प्रकृति प्रदत्त धरोहरों के संरक्षण को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प भी दिलाया गया।

प्रधानाचार्य राजवीर सिंह सोलंकी ने स्काउट ध्वज फहराकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि संस्कार है, जो व्यक्ति के भीतर कर्तव्यबोध, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और मानव सेवा की भावना जागृत करती है। सच्चा स्काउट वही है, जो कठिन परिस्थितियों में भी दूसरों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहता है। सेवा ही सच्ची पूजा है और राष्ट्रप्रेम सबसे बड़ा गौरव।

पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि आज देश को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है, जो शिक्षा के साथ-साथ चरित्र, निष्ठा, अनुशासन और सेवा-भाव में भी उदाहरण प्रस्तुत करें। सच्चा स्काउट देशभक्ति, अनुशासन और सदाचार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर चलता है तथा आपदा और संकट की घड़ी में आगे बढ़कर सेवा करता है। यही सच्चा राष्ट्रधर्म है। उन्होंने बताया कि स्काउट का जीवन सेवा, सतर्कता और समर्पण पर आधारित होता है तथा पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक असमानता, अशिक्षा और मानवीय समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तैयार रहना ही उसका मूल धर्म है।

शिविर में बाढ़, भूकंप, आगजनी जैसी आपदाओं में बचाव कार्य, आपातकालीन संचार, उपयोगी गैजेट तैयार करना, समूह अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों का अभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह, वीर बहादुर सिंह, राजेश कुमार सिंह, दुष्यंत कुमार, राधा कश्यप, पूनम पटेल, सुरभि चौहान, निशा, नैंसी चौहान, अजय शाक्य, अवधेश कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!