Breaking News

पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कुर्मी समाज में हर्ष, आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण

Spread the love

बदायूं | अमर प्रभात

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के उपलक्ष्य में जनपद बदायूं के पटेल मार्केट के सामने कुर्मी समाज के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ आतिशबाजी कर मिठाई वितरण किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और भाजपा नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से समाज में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होगी।

इस मौके पर धीरज पटेल, विजय पटेल, राजीव पटेल, आशु पटेल, मुनीश, ओमपाल पटेल, सतीश सिंह राठौर, सिंपल पटेल, बृजेश पटेल, प्रदीप पटेल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन और सामान

Spread the loveग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट …