Breaking News

नगर में प्राचीन प्रभात फेरी का शुभारंभ, 40 दिनों तक चलेगा धार्मिक आयोजन

Spread the love

बिल्सी | अमर प्रभात

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। नगर में प्राचीन समय से चली आ रही प्रभात फेरी का शुभारंभ पौष माह की एकादशी से विधिवत रूप से किया गया। प्रभात फेरी की शुरुआत नगर के मोहल्ला नंबर 5 स्थित नवदुर्गा मंदिर से हुई, जो पूरे नगर में भ्रमण करते हुए बंबा चौराहा, भूदेवी बाली गली, बालाजी तिराहा, साहबगंज मंदिर, थाना रोड, हनुमानगढ़ी भवन मंदिर तथा बालाजी वाली गली से होकर पुनः नवदुर्गा मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।

आयोजकों के अनुसार प्रभात फेरी का यह धार्मिक आयोजन आगामी 40 दिनों तक लगातार चलेगा। इसका समापन बसंत पंचमी के अवसर पर यज्ञ-हवन एवं मां सरस्वती के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकालकर किया जाएगा।

प्रभात फेरी में नवदुर्गा कीर्तन मंडल के सभी सदस्यों ने सहभागिता की। इस आयोजन में जगदीश चंद्र, सत्यपाल सिंह मामा, श्रीपाल सिंह, नत्थू सिंह, अंकुर गोयल, मोहित यादव, कुमारपाल, राधे देवल, सोहन लाल, कुलदीप, सहदेव, विनेश कुमार, गोवर्धन, प्रेमपाल, पप्पू, अमर सिंह सहित अनेक श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।

नगर में प्रभात फेरी को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह और भक्ति भाव देखने को मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नवागत बीएसए नवीन कुमार का किया स्वागत, उठाईं शिक्षकों की समस्याएं

Spread the loveमहिला शिक्षिकाओं की सीसीएल व अन्य अवकाश समय से स्वीकृत करने की मांग, …

error: Content is protected !!