Breaking News

घने कोहरे के चलते अज्ञात वाहन ने सरकारी हैंडपंप को मारी टक्कर, मरीजों को पेयजल संकट

Spread the love

आसफपुर (बदायूं) | अमर प्रभात

संवाददाता: दानवीर सिंह

आसफपुर। तेजी से बदलते मौसम और घने कोहरे के कारण रविवार रात स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़े सरकारी हैंडपंप को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे हैंडपंप क्षतिग्रस्त हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सरकारी हैंडपंप को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हैंडपंप क्षतिग्रस्त होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को पीने के पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक ने स्थानीय खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला को घटना की जानकारी देते हुए शीघ्र हैंडपंप की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल की सुविधा बाधित होने से मरीजों में नाराजगी देखी जा रही है और लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रैक्टर उतारते समय हादसा, युवक की दबकर मौत

Spread the loveसहसवान में ट्रक से नया ट्रैक्टर उतारते वक्त पलटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने …

error: Content is protected !!