Breaking News

पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

Spread the love

आसफपुर (बदायूं) | अमर प्रभात

संवाददाता: दानवीर सिंह

आसफपुर। स्थानीय पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक शाखा परिसर में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सिंह एवं हेड कांस्टेबल प्यारे खां ने पुलिस टीम के साथ बैंक शाखा का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बैंक परिसर एवं उसके आसपास मौजूद लोगों से आवश्यक पूछताछ की तथा बैंक की सुरक्षा से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। साथ ही बैंक प्रबंधन को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक प्रभात कुमार द्विवेदी, देव रस्तोगी, प्रगति मिश्रा, रजनीश कुमार यादव, प्रदीप कुमार सिंह, विक्रम मौर्य सहित पीआरडी जवान मदन लाल मौजूद रहे।

यह जानकारी पुलिस उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सिंह द्वारा दी गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!