Breaking News

वांछित व वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस का अभियान, अलग-अलग थानों से 6 गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं | अमर प्रभात

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली है। विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

थाना अलापुर पुलिस द्वारा चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में राकेश (46) पुत्र चेतराम निवासी ग्राम विशनपुरी, थाना अलापुर, जिनके विरुद्ध वाद संख्या 6559/22 धारा 59(1)/58 खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, सत्यपाल (50) पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम डलवा शहीदा, वाद संख्या 3614/16 धारा 451/323/504/506 भादवि, हीरालाल (50) पुत्र धरमी निवासी ग्राम उपरैला, वाद संख्या 22665/22 धारा 60 एक्साइज एक्ट तथा सुरेश पाल (55) पुत्र स्व. सियाराम पाल निवासी ग्राम उपरैला, वाद संख्या 869/17 धारा 420/467/468 भादवि शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त थाना कुंवरगांव पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त पूरन पुत्र शिशुपाल निवासी ग्राम बादल, थाना कुंवरगांव को वाद संख्या 2636/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/एफटीसी/एसीजेएम बदायूं के समक्ष पेश किया गया।

वहीं थाना उघैती पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त तूफान सिंह उर्फ सत्यवीर पुत्र कन्हई लाल निवासी ग्राम जरारा, थाना उघैती को वाद संख्या 55/24 धारा 144(3) बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर संबंधित माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वांछित और वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!