आसफपुर (बदायूं) | अमर प्रभात
संवाददाता: दानवीर सिंह
आसफपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान, हैदराबाद द्वारा प्रायोजित ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों (बीआरपी) के एक माह के सर्टिफिकेट कोर्स के अंतर्गत प्रशिक्षु बीआरपी टीमों को ग्राम पंचायतों में 9 दिवसीय प्रवास के लिए रवाना किया गया है। निदेशक सोशल ऑडिट, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी सोशल ऑडिट कैलेंडर के अनुसार यह प्रवासीय कार्यकाल 15 दिसंबर 2025 से 23 दिसंबर 2025 तक चलेगा।
इस दौरान बदायूं जनपद के विकास खंड सहसवान क्षेत्र की ग्राम पंचायत सादपुर, तरेचा, तेहरा, मोहम्मदपुर ऊधा, रफीनगर, सुल्तानपुर एवं अहमदनगर में सोशल ऑडिट किया जाएगा। सोशल ऑडिट के अंतर्गत पंचायतों में उपलब्ध अभिलेखों एवं ऑनलाइन एमआईएस के माध्यम से योजनाओं की जांच की जाएगी। 23 दिसंबर 2025 को प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा सोशल ऑडिट का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर बदायूं जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं विकास खंड सहसवान के खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार सेनी के समन्वयन में चयनित सातों ग्राम पंचायतों में प्रक्रिया को पूर्ण कराया जाएगा।
इस सोशल ऑडिट कार्यक्रम में जनपद हापुड़, शामली, बागपत, अलीगढ़, इटावा सहित पांच जिलों के बीआरपी प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें श्यौराज सिंह, मनोज कुमार, खजन सिंह, भगवान सिंह, राकेश कुमार, सुनील दत्त शर्मा, विपिन कुमार शर्मा, प्रतिभा राघव, सोपाली सिंह, वीरपाल सिंह, योगेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, तरन्नुम, नरेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, सुघर सिंह, हरी शंकर, मोहर सिंह, रूपरानी, मधुरानी, सुनीता, अवरार अहमद, गीता सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, हंसराज सिंह, ईश्वर पाल, इंद्रपाल सिंह, सत्यवती, राजकुमार, तेजपाल, प्रदीप कुमार, सुभाष चंद्र, जयकृष्ण श्रीवास्तव, जय शिव मिश्रा, शैलेंद्र कुमार एवं सरनाम सिंह शामिल हैं।
सोशल ऑडिट को सफल बनाने के लिए सातों ग्राम पंचायतों में पांच-पांच बीआरपी प्रशिक्षुओं की टीमें गठित की गई हैं। सभी सोशल ऑडिटरों का संबंधित ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में 9 दिवसीय प्रवास सुनिश्चित किया गया है।
यह संपूर्ण कार्यक्रम क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी।
Budaun Amarprabhat