Breaking News

जनपद के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने को लेकर GEM पोर्टल पर निविदा आमंत्रित

Spread the love

बदायूं | अमर प्रभात

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जनपद के समस्त थानों में सीसीटीवी कैमरे मय सहवर्ती उपकरण अधिष्ठापित किए जाने को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि दिनांक 03 दिसंबर 2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र बरेली की अध्यक्षता में परिक्षेत्र कार्यालय बरेली से माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में योजित विशेष अनुज्ञा याचिका परमवीर सिंह सैनी बनाम बलजीत सिंह एवं अन्य में पारित आदेशों के अनुपालन में यह कदम उठाया गया है।

इसी क्रम में जनपद बदायूं के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाने हेतु GEM पोर्टल पर निविदा अपलोड की गई है। इसके लिए GEM निविदा संख्या BID NO. GEM/2025/B/6957204 जारी की गई है। निविदा आमंत्रित किए जाने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।

मुख्यालय द्वारा निर्धारित मानकों एवं अहर्ताओं को पूर्ण करने वाले इच्छुक विक्रेता GEM पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से पारदर्शिता बढ़ेगी तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।

प्रशासन ने संबंधित विक्रेताओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!