Breaking News

बिसौली में बिजली विभाग का कनेक्शन काटो अभियान जारी, 165 कनेक्शन काटे गए

Spread the love

संवादाता आईएम खान

बिसौली।
विद्युत बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग का कनेक्शन काटो अभियान लगातार जारी है। विभाग की टीमें रोजाना डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। इस अभियान से बकायादार उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है और कई उपभोक्ता कार्यालय पहुंचकर बकाया बिजली बिल जमा करते नजर आ रहे हैं।

सोमवार को बिसौली डिवीजन की टीमों ने कार्रवाई करते हुए करीब 165 बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। इस दौरान विभाग ने लगभग 13 लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की।

एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि बिसौली सब डिवीजन में करीब 13,322 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन पर विभाग का लाखों रुपये का बकाया है। विभाग की ओर से कई बार बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए नोटिस दिए गए, लेकिन इसके बावजूद उपभोक्ताओं ने भुगतान नहीं किया। ऐसे में अब डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि बार-बार आग्रह के बावजूद बकाया बिजली बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। सोमवार को अभियान के तहत 165 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।

अभियान के दौरान एसडीओ आसफपुर सौरभ सैनी, जेई मो. मियां कुरैशी, जेई दिनेश कुमार, कमलेश कुमार, संगम, अनिल, उमेश, नवीन, मोहसिन रजा, ऐजाजुद्दीन सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!